Tuesday, February 1, 2022

हिजाब बन्धन नहीं, सुरक्षा का देता है अहसासवर्ल्ड हिजाब डे पर विभिन्न प्रकार के हिजाब पहनकर दिया सामाजिक संदेश


      जोधपुर 01 फरवरी। सम्पूर्ण विश्व में हर साल 1 फरवरी को विश्व हिजाब दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में भी मंगलवार को वर्ल्ड हिजाब डे का आयोजन किया गया।
      काॅलेज प्राचार्या डाॅ सपना सिंह राठौड ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि दुनिया में कुछ लोग हिजाब को एक बंदिश अथवा बन्धन के तौर पर देखते हैं जबकि हिजाब बालिकाओं में बन्धन नहीं बल्कि सुरक्षा, स्वतंत्रता व अपनेपन का अहसास कराता है।
      लेडिज टेलरींग प्रभारी मदीना बानो ने कहा कि कई छात्राओं ने हिजाब को निर्मल अहसास, दीनदारी, गहना, मन का साथ, आत्मबल, खुद का महत्व, खुशी, खुद की अलग पहचान, खुबसूरती, शर्म का पर्दा, नेक परवरिश, शान, समय की बचत, लक्ष्य प्राप्ति, बाधाओं को दूर करता, कामयाबी की मंजिल पहुंचाता, दूसरे के महत्व को स्वीकारता, जिन्दगी पर विश्वास आदि उपमाओं के संदेश के तौर पर पेश किया।
      हिजाब का शाब्दिक अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि हस कर जिन्दगी को बाअदब (संस्कारी) बनाता है हिजाब। इस मौके पर एक औरत के स्वरूप व उसकी सोच के कई सामाजिक संदेश पेश किये गये।
      कार्यक्रम में बीएड प्रभारी डाॅ सलीम अहमद, अर्शी, तमन्ना, जेबा, अजरा, सायका, तय्यबा, अजरी, जेबा, साहिस्ता, रूखसाना, इकरा, रिजवाना, सबीना, रेहाना सहित कई छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment