Friday, June 3, 2022

पुनीत सागर अभियान के तहत6राज बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने कीकायलाना झील की साफ-सफाईमौलाना स्कूल के इस पुनित कार्य की हुई सराहना

जोधपुर । पुनीत सागर अभियान के तहत कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कल के 6राज बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने जोधपुर के कायलाना झील क्षेत्र के आस-पास की साफ-सफाई की।
      एनसीसी एएनओ सुराब खान ने बताया कि पुनीत सागर अभियान का मुख्य उद्देश्य जलस्त्रोतों को साफ-सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त करना है। इस अभियान में एनसीसी के 25 कैडेट्स ने भाग लिया। कायलाना झील को प्लास्टिक मुक्त करवाने के लिए काफी मात्रा में प्लास्टिक एवं कचरे को हटाया गया। इस पुनित कार्य के लिए प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम सहित सभी स्टाफगण ने कैडेट्स की सराहना की तथा सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहने की अपील भी की। 

No comments:

Post a Comment