Thursday, September 16, 2021

जम्मू और काश्मीरमें 75 नए पर्यटनस्थल; साहसी खेलोंकी सुविधाए

*| 20 अक्तुबरसे जम्मू काश्मीर पर्यटन महोत्सव
*| जम्मू काश्मीर पर्यटकोंके लिए सौ प्रतिशत सुरक्षित
*| जम्मू और कश्मीरके पर्यटन निदेशकोने दी जानकारी
मुंबई, दि. 15 सितंबर 2021 :
जम्मू और कश्मीरमें 75 नये पर्यटन स्थल निश्चित किये गए है। इन नए पर्यटन स्थलों पर अनेक जगहों पर साहसिक खेलोंकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है। यह जानकारी जम्मू और कश्मीरके पर्यटन निदेशकोने आज यहां दी। जम्मू विभाग के पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय तथा कश्मीर विभागके पर्यटन निदेशक डॉ.जी.एन.ईटटू इन्होंने आज एक संयुक्त वार्तापरिषद में जम्मू और कश्मीरमें नए पर्यटन सुविधाओंकी जानकारी दी। जम्मू और कश्मीर पर्यटकों के लिये सौ प्रतिशत सुरक्षित होने की बात भी उन्होंने कही।  

इससमय बोलते हुए डॉ.ईटटू ने बताया की जम्मू और कश्मीरमें परंपरागत पर्यटन स्थलों के साथ नए 75 पर्यटन स्थल निश्चित किये गए है। यह सब पर्यटन स्थल आज तक अनदेखे राह गए थे। इन जगहों पर पर्यटको के लिए सुविधाए नही थी। लेकिन अब केंद्र सरकार के सूचना अनुसार जम्मू और कश्मीरके नायब राज्यपालजी के निदेशन में नए पर्यटन स्थलों के सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इनमें से अनेक जगहों पर साहसिक खेलों की सुविधाए निर्माण कराई गयी है। परिवार के साथ पर्यटनपर आनेवाले लोगों के लिए विशेष सुविधाए उपलब्ध कराई गयी है। साहसिक खेलों के लिए आनेवाले पर्यटकों के लिए तंबू में निवास के साथ प्रकृति पर्यटन की भी व्यवस्थाए निर्माण कराई गयी है। हिमक्रीडांओं के लिए मूलभूत सुविधाए निर्माण कराई गयी है।  
उन्होंने आगे कहा की जम्मू और कश्मीरमें पक्षी निरीक्षण, अभयारण्य के साथ प्रकृति पर्यटन के विविध पर्याय उपलब्ध है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत मानी जानेवाले प्राचीन घर व इमारते यह भी पर्यटको के लिए एक आकर्षण हो सकते है। राज्य की हस्तकला तथा उत्तम आतिथ्यशीलता यह पर्यटकोने अनुभव लेनेवाली बातें है। जम्मू और कश्मीर की केशर की खेती, फलों के बागान यह भी एक पर्यटक आकर्षण होने की बात डॉ.ईटटू ने की। 

डॉ.ईटटू ने कहा की जम्मू और कश्मीर में पर्यटन तथा अन्य संबंधित व्यवसायो में सेवा क्षेत्र में कौशल्य विकास कार्यक्रम जोरो से चलाया जा रहा है, जिससे पर्यटको का जम्मू और कश्मीर का प्रवास एक उत्तम संस्मरणीय अनुभव रहेगा। 

नई चित्रपट नीति

डॉ. ईटटू ने बताया की जम्मू और कश्मीर एक समय चित्रपटो के चित्रीकरण के लिए जाना जाता था। वह प्रथम स्थान पुन:  प्राप्त करने के लिए नायब राज्यपाल जजी के मार्गदर्शन में नवीन चित्रपट नीति का निर्धारण किया गया है। इस नीति के अंतर्गत "एक खिडकी योजना" में चित्रीकरण के लिए सभी अनुमतियां एकहि जगह एकही समय उपलब्ध कराई जा रही है।   
कोविड नियमावली का पूर्ण पालन
उन्हों ने कहा की महाराष्ट्र के साथ देश के अनेको भागों में कोरोना की दुसरी लहार के दौरान जब दुसरा लॉकडाऊन लगाया गया था, उस समय जम्मू कश्मीर इस दूसरी लहार से पूर्णत: मुक्त रहा। जम्मू और कश्मीर में कोविड नियमावलीका पूर्ण पालन किया जा रहा है। डॉ. ईटटू ने आगे बताया की पर्यटन व्यवसाय से संबंधित  95 प्रतिशत लोगोंका टिकाकरण पूर्ण हो चुका है। पर्यटन विभाग के  सौ प्रतिशत कर्मचरियों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। पर्यटको ने बिना घबराये जम्मू और कश्मीरमें  आना चाहिए ऐसा आवाहन उन्होंने किया।  जम्मू और कश्मीर यह एकमेव राज्य है, जहां पर्यटको को भी टिका उपलब्ध कराया जाता है, यह जानकारी भी उन्होंने दी।  हवाई अड्डा, रेल्वे व बस स्थानको में  शीघ्र चाचणीद्वारा पर्यटको की जाच की जाती है। 
जम्मू कश्मीर पर्यटन महोत्सव
आनेवाले 20 अक्टूबर से अगले तीन महिने जम्मू और कश्मीरमें पर्यटन महोत्सव आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुए जम्मू विभाग के पर्यटन निदेशक श्री. विवेकानंद राय ने कहा की इसमें धार्मिक पर्यटन के साथ हाऊस बोट महोत्सव, सरोवर महोत्सव, केशर महोत्सव आदीं का समावेश है। आगामी नवरात्री, दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली तथा अन्य त्योहार राष्ट्रीय स्तर के प्रतिथयश व्यक्तींयो के उपस्थिती में सम्पन्न किया जाएगा। यह जानकारी भी श्री विवेकानंद राय ने दी। 

श्री. राय ने आगे कहा की जम्मू और कश्मीर पर्यटको के लिए अपने स्वयं के घर जितना सुरक्षित है।  पर्यटको के लिए जम्मू और कश्मीर देश का सबसे सुरक्षित स्थान है। 

इस समय जम्मू और कश्मीर ट्रॅव्हल एजंट असोसिएशन के अध्यक्ष श्री फारूक कुथू भी उपस्थित थे।  जम्मू और कश्मीर के पर्यटन के जनक मने जानेवाली राजा राणी ट्रॅव्हल्स के अभिजित पाटील ने  उपस्थितो का स्वागत किया। 

चौकट :
काश्मीर विभाग में 2020 में कुल 41 हजर 267 पर्यटक आये। उसमें एप्रिल मे तथा जून में  लॉकडाऊन काल में शून्य पर्यटक थे।  जुलै 2020 में 186 पर्यटक थे। वही डिसेंबर 2020 में  सर्वाधिक 13 हजार 237 पर्यटक थे।  
2021में काश्मीर विभाग में 7 सितंबर तक 2 लाख 50 हजार 689 पर्यटक आये। उसमे मई माह में   सबसे कम 1128 पर्यटक तथा ऑगस्ट में सर्वाधिक 49 हजार 719 पर्यटक थे। 
जम्मू विभाग में 2020 में  कुल पर्यटक 34 लाख 34 हजार 886 थे। सर्वाधिक वैष्णोदेवी में  17 लाख 24 हजार 185 पर्यटक थे। 
तो 2021 में 11 सितंबर तक जम्मू विभाग में कुल पर्यटक थे 61 लाख 33 हजार 317 . 
उसमें वैष्णोदेवी में सर्वाधिक 31 लाख 18 हजार 254 पर्यटक थे।

No comments:

Post a Comment