Thursday, March 3, 2022

चार्ट एवं माॅडल से समाज कोजागरुक होने का दिया संदेशमदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक सी.सै. स्कूल में हुआ आयोजन


    जोधपुर 03 मार्च। कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में फिरोज खान कैम्पस की सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक के नेतृत्व में विज्ञान दिवस मनाया गया। इसके अन्तर्गत कक्षा 6 से 9 तक की कुल 342 छात्राओं ने भाग लिया।
    छात्राओं ने मानव कंकाल तंत्र, बीज अंकुरण, बीज अंकुरण प्रक्रिया, कोरोना वायरस, 3 आर सिद्धान्त, प्रदूषण, ऊर्जा संरक्षण, वन और वन्य पशु संरक्षण तथा विश्व वैश्वीकरण के विषय पर स्वयं की मनोवृति के अनुसार चार्ट एवं माॅडल तैयार किए।
    छात्राओं का कार्य प्रशंसा के योग्य रहा। उन्होने अपने चार्ट एवं माॅडल के द्वारा उपरोक्त विषयों पर समाज को जागरूक होने का संदेश दिया। छात्राओं ने यह कार्य विज्ञान अध्यापिकाएं लुबना खान, मोनिका सिंह, नेहा चौहान के नेतृत्व में किया।
     विज्ञान दिवस के उपलक्ष में कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने जीव विज्ञान अध्यापिका शिल्पी व्यास के सानिध्य में वृक्षारोपण किया।

No comments:

Post a Comment