Friday, October 15, 2021

आज हज हाउस, मुंबई में हज 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक मीटिंग हुईं।


आज हज हाउस, मुंबई में हज 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक मीटिंग हुईं।
जिस में हज मंत्री मुख्तार अ. नकवी ओर दीगर साथी मौजूद थे।
आगामी ( 21 अक्टूबर 2021 )को नई दिल्ली में होने वाली हज समीक्षा बैठक में हज 2022 से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। 
आगामी हज समीक्षा बैठक में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, विदेश, स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में कॉन्सुल जनरल ऑफ इंडिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
 कोरोना महामारी को ध्यान में रख कर सऊदी अरब की सरकार के निर्णय के आधार पर 2020 और 2021 में हज नहीं हो पाया। 
हज 2022 की घोषणा नई दिल्ली में 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों से चर्चा के बाद की जाएगी। 
भारत और सऊदी अरब में हज 2022 के लिए हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और हेल्थ और हाइजीन के सम्बन्ध में विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है।
इंडोनेशिया के बाद सर्वाधिक हज यात्री भेजने वाले भारत की हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी। 

 #Haj2022

No comments:

Post a Comment